फारबिसगंज: बगीचा चौक वार्ड संख्या 9 में फासी के फंदे से लटकता मिला इंटर के छात्र का शव परिजनों के बीच मचा कोहराम
फारबिसगंज बगीचा चौक वार्ड संख्या 9 में भारे के मकान में रह रहे इंटर के छात्र का फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मकान मालिक के द्वारा छात्र के परिजन व पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया.