अनूपपुर: ग्राम पंचायत मझगवां के सरपंच के साथ मारपीट, चौकी में शिकायत दर्ज
फुनगा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां में नल-जल योजना के तहत बन रही पानी टंकी के निर्माण स्थल पर सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सरपंच दलबीर सिंह को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर सम्पवेल के अंदर खाना खाकर जूठन फेंक रहे हैं। सूचना मिलने पर सरपंच मौके पर पहुंचे और मजदूरों को ऐसा करने से मना किया।