मखदुमपुर: पुलिस दबिश से घबराकर आठ अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर मखदुमपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल आठ अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें मखदुमपुर के अविनाश गिरी, सुधीर चौधरी व एक महिला, टेहटा के सुरेश यादव, राजदेव यादव, शकूराबाद के विनोद कुमार तथा ओकरी के रंजीत कुमार और नीतिश कुमार शामिल हैं।