परिहार: अत्यधिक गर्मी से तीन छात्राएं बेहोश, स्कूल में मची अफरा-तफरी
मध्य विद्यालय परिहार में बुधवार को भीषण गर्मी के कारण तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चियों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीमार छात्राओं में निशा कुमारी, सोनी कुमारी और मुस्कान खातून शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण बच्चियों की तबीयत बिगड़ी थी। सीए