लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में 6 जगहों छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 9 शराबी को किया गिरफ्तार
बुधवार अपराह्न 4:16 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में 6 जगहों छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया.कछियाना, हलसी मुसहरी एवं श्री घना गांव से शराब तस्कर को तथा श्री घना, शिवडीह, करुणवाचक तथा उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से शराबी गिरफ्तार किए गए.