चरखारी: रायनपुर इलाके की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
चरखारी के रायनपुर इलाके की रहने वाली 32 वर्षीय भागवती पत्नी अरविंद ने मंगलवार समय तकरीबन 8 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।