रोहतास: अमझोर थाना क्षेत्र के काली बीघा में सड़क दुर्घटना में कारी ताजुद्दीन खुस्तार सासारामी का निधन
Rohtas, Rohtas | Jun 19, 2025 गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब अमझोर थाना क्षेत्र के काली बीघा में एक ऑटो दुर्घटना में केरपा निवासी कारी ताजुद्दीन खुस्तार सासारामी का निधन हो गया। वे मोहर्रम जिक्र-ए-शोहदाए करबला कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कारी साहब की सेवाएं, दीनी बसीरत और करबला के शहीदों की याद को ज़िंदा रखने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।