रोहतास: अमझोर पुलिस ने शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Rohtas, Rohtas | Jun 16, 2025 अमझोर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।अमझोर थाना अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 6 बजे पुलिस ने दो लोगों को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार और राजेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से करीब 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।