रोहतास: अमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव के एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने उड़ाए ₹98,000
Rohtas, Rohtas | Jun 17, 2025 पुलिस ने मंगलवार को शाम 6:00 बजे करीब बताया कि अमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव के एक व्यक्ति के साथ साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की है। चंदन शर्मा नामक व्यक्ति को डाक पार्सल का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 98000 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में चंदन शर्मा ने आवेदन देकर साइबर फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है