यूपी के कौशांबी में शुक्रवार सुबह LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। इसके बाद धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए हैं। टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई।
2 किमी दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। झुलसे हुए कर्मचारी सड़क पर तड़पते दिखाई दिए। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है।
#aajkitaazakhabar #latestnewsindia #kaoshambi