हाथरस: अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोतवाली मुरसान पर तैनात आरक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एसपी ने किया सम्मानित
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान पर तैनात आरक्षी मनीष कुमार ने 17 वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता में कासगंज में 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है साथ ही मथुरा मे आयोजित 18 वीं प्रतियोगिता तैराकी में सर्वश्रेष्ठ धावक पुरुष का खिताब प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।