यातायात माह नवंबर के अंतर्गत बीआरपी इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे यातायात नियमों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को सुरक्षित यातायात के प्रति संवेदनशील बनाना और सड़क हादसों में कमी लाना था।