कैसरगंज: रानीपुर थाना क्षेत्र के मांझउवा गांव में सांप के काटने से एक महिला की हुई मौत
थाना रानीपुर क्षेत्र के मंझउवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार इंद्रजीत यादव ने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी गुड़िया घर में सफाई कर रही थी। झाड़ू लगाते समय घर में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क