लखनपुर: अंधला माझापारा में बाइक सवार दंपति पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, महिला की मौत, पति का उपचार जारी
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधला माझा पारा में सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने बाइक सवार दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को उपचार हेतु अंबिकापुर अस्पताल में दाखिल कराया गंभीर स्थिति होने पर महिला को रायपुर रिफर किया गया रास्ते में महिला की मौत हो गई।