शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास रेस लगा रहीं दो कारों की टक्कर में एक कार के उड़े परखच्चे, एक युवक घायल
चौक कोतवाली क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास दो कार आपस में टकरा गईं, टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार के पहिये टूटकर अलग हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनो कार सवार युवक बहुत ज्यादा स्पीड में रेस लगाकर आगे की ओर निकलने की कोशिश कर रहे थे। टक्कर लगने के बाद आगे वाली कार उलटी दिशा होकर खड़ी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।