आजमगढ़ | कोयलसा में अनुसूचित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा में सामाजिक समरसता के तहत अनुसूचित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक संगीता राव रहीं।
मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अनुसूचित जाति की महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की मांग की और चुनाव से लेकर नौकरी तक महिलाओं को प्राथमिकता दिलाने की बात कही।
वहीं सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अतरौलिया में परिवर्तन का दावा किया। उन्होंने आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों को लेकर भी सपा पर निशाना साधते हुए बड़ा राजनीतिक दावा किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गायक कलाकार वीरेंद्र भारती ने गीतों की प्रस्तुति भी दी।
आपकी राय क्या है? 2027 में अतरौलिया की सियासत किस दिशा में जाएगी? कमेंट करके बताएं।
#Azamgarh #Koyalsa #Budhanpur #Ataraulia #OmPrakashRajbhar #ArunRajbhar #WomenEmpowerment #UPPolitics #2027Elections