पटना ग्रामीण: पटना: जदयू के पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे त्यागपत्र दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि CM नीतीश कुमार को कुछ लोग मिसगाइड कर रहे हैं और पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।