हुज़ूर: हबीबगंज इलाके में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2026 भोपाल के हबीबगंज इलाके में रहने वाली छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में परिजनों ने रिजल्ट बिगड़ने से दुखी होकर सुसाइड करने की बात कही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।