बरेली: उदयपुर जसरथपुर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पांच लोग हुए घायल
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर जसरथपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना के दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।