बरेली: एजाज नगर गोटिया में शराब के नशे में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
वरदारी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में शराब के नशे में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई है। मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया। मामले की शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिससे की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।