बक्सर: शिवपुरी में मिले युवक का शव की हुई पहचान, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, प्रेमिका समेत 2 युवतियां हिरासत में
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026 नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में जब वार्ड संख्या-35 स्थित बगीचे के समीप हाते के पास मिले युवक की शव का पहचान हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चौसी गांव निवासी कमलेश पांडे के पुत्र ओम पांडे के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर मिलते ही सदर डीएसपी गौरव पांडे, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।