जेल से छूटे नरकटियागंज के वांछित सनी सिंह का अपहरण कर लिया गया है। बताया जाता है कि नरकटियागंज की रेडीमेड व्यवसायी किशन कुमार गोलीकांड मामले में वांछित सनी सिंह का अपहरण किया गया है। अपहरण को अंजाम देने का आरोप जेल से हाल ही में छूटे सन्नी के साथियों पर लगा है।