शिकारपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह से नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। तीनों के परिजनों ने शिकारपुर थाने में अपहरण किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिस ने अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर अपह्रत तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है।