नरकटियागंज: अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज से मरीज को रेफर करने के 1 घंटे बाद भी नहीं मिला एंबुलेंस, परिजनों ने किया हंगामा
अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज से मरीज को बेतिया के लिए रेफर किए जाने के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया है। परिजनों को परेशान एवं हंगामा करते देख मौके पर पहुंचे अस्पताल प्रबंधक ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। उसके बाद मरीज को बेतिया भेजा गया। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि पिपरा गांव निवासी शेख नेयाज़ अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी बिनवालिया मोड़ के समीप पर बैलगाड़ी में उसकी बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।