जमुई: कटौना मोड़ से उत्पाद विभाग ने 270 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बोलेरो हुई जब्त
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना मोड़ से गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को पकड़ने में उत्पाद विभाग की टीम को कामयाबी मिली है। इस दौरान बोलेरो वाहन को जब्त कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शराब की खेप देवघर से बेगुसराय ले जाई जा रही थी।