बकानी: बकानी क्षेत्र के लाल्याखेड़ी गाँव मैं मनरेगा योजना अंतर्गत बनने वाले पार्क का किया गया भूमि पूजन
बकानी क्षेत्र के लाल्याखेड़ी गाँव में मनरेगा योजना अंतर्गत बनने वाले पार्क का आज मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। महात्मा गांधी मनरेगा योजना अंतर्गत 14 लाख 90 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। पार्क में वाकिंग ट्रेक का निर्माण ,पानी की टंकी निर्माण ,ग्रीन लॉन, सजावटी पौधे, आदि कार्य किया जाएगा । इस दौरान भाजपा जिला मंत्री चंद्र प्रकाश लोधा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।