कोल: क्वार्सी क्षेत्र में 13 साल की नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी, 14 दिनों में सुराग न मिलने पर मां पहुंची SSP दफ्तर
Koil, Aligarh | Apr 4, 2026 क्वार्सी क्षेत्र में 13 साल की एक नाबालिक लड़की को आरोपी बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पीड़िता के अनुसार वह थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक उनके मकान मालकिन के घर आता जाता था। इसी बीच मकान मालकिन ने नाबालिक लड़की को आरोपी के चंगुल में फंसा दिया।