घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी: लक्ष्य पूरा होने पर बीपीएल आवेदकों को लौटाया, नाराज़ परिवारों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार दोपहर 3 बजे घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत कार्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से वंचित बीपीएल कार्ड धारक वर-वधुओं एवं उनके परिजनों ने पहुंचकर जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा। आवेदकों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा निर्धारित 200 फॉर्म का लक्ष्य पूर्ण होने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों के सामने बेटियों के विवाह