जोधपुर: रेल मंत्री ने जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार शाम4 बजे जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बिल्डिंग के चल रहे री डेवलपमेंट कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी से जानकारी ली एवं अधिकारियों को निर्देश दिए।