पाटन: कृषि विभाग में सरकारी योजना में लाखों के घपले का मामला, शिकायत पर पाटन पुलिस ने दर्ज किया एफ आई आर,आरोपियों की तलाश जारी
जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि रायसेन जिले की बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर ,कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज जाली बैंक खाता ओर किसान सदस्य दिखाकर लाखों के घपले का काम किया है जिसकी शिकायत पर पाटन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।