अशोक नगर: अशोकनगर में खाद वितरण पर कलेक्टर की सख़्ती किसानों को समय पर खाद देने के निर्देश, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अशोकनगर में रविवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिला मुख्यालय स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को ई-टोकन प्रणाली के अनुसार पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से खाद वितरण सुनिश्चित किया जाए।