जयसिंहनगर: अप्सरा साड़ी सेंटर के पास व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े ₹4 लाख की चोरी, संदिग्ध CCTV में कैद
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अप्सरा साड़ी सेंटर के पास पर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात शनिवार की दोपहर 12 बजे लगभग सामने आई है। कौआ सरई निवासी गल्ला व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता ने स्टेट बैंक से करीब 4 लाख रुपये निकाले थे, जिन्हें उन्होंने कार में रख दिया। इसी दौरान अज्ञात चोर ने अप्सरा साड़ी सेंटर के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर नकदी पार कर दी।