जनपद हमीरपुर में दिनांक 21 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री @myogiadityanath जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मानन्द डिग्री कॉलेज, राठ स्थित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।
🔸 निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्गों, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
🔸 इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#UPPolice