गोरखपुर। विरासत गलियारा में चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति और ठेकेदार की मनमानी से क्षेत्र के व्यापारी गंभीर रूप से परेशान हैं।नालियों के निर्माण के नाम पर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिन्हें महीनों से बंद नहीं किया गया। सड़कों पर मलबा फैला हुआ है और नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।