तरबगंज: तरबगंज विधायक ने एक माह में गंभीर बीमारियों से पीड़ित 61 मरीजों को 1 करोड़ से अधिक रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई
तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने बीते मई माह में तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के गम्भीर बीमारियों से पीड़ित 61 मरीजों को 1करोड़ एक लाख 25हजार 4सौ पच्चीस रुपये की आर्थिक सहायता शासन से दिलवाई। इस बात की जानकारी विधायक ने तरबगंज स्थित जनसहयोग कार्यालय पर शनिवार दोपहर 12 बजे आम लोगों से मुलाकात के दौरान दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता के सुख दुख में शामिल है