तरबगंज: उमरी बेगमगंज के बाबा कुटी में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो लोग झुलसकर घायल, दो दर्जन बकरियों की हुई मौत
उमरी बेगमगंज के बाबा कुटी में गुरुवार सुबह 10बजे अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर देवी व सुनील झुलस कर गंभीररूप से घायल हो गए जबकि दो दर्जन बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। झुलसने से एक गाय भी घायल हुई है।अचानक लगी आग से जगदंबा, धर्मपाल, मिंता पत्नी निरहू,बृजेश, प्रीति पत्नी करमचंद व शांति पत्नी सुशील की पूरी गृहस्थी जल गयी।