तरबगंज: वजीरगंज क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार सकुशल सम्पन्न, ईदगाहों पर हुई नमाज, पुलिस रही चौकस
वजीरगंज क्षेत्र में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया गया। क्षेत्र के सभी ईदगाहों बकरीद की नमाज अदा की गई। वज़ीरगंज कस्बा स्थित ईदगाह पर मौलाना अब्दुल वहीद ने बकरीद की नमाज पढ़ाई जिसमें हजारों नमाजियों ने भाग लिया।नगवा में प्रधान स्वामीनाथ सिंह ने ईदगाह पहुँचकर नमाजियों को बकरीद की मुबारकबाद दी।अन्य सभी ईदगाहों पर बकरीद की नमाज भी सम्पन्न हुई।