तरबगंज: बकरीद को लेकर वजीरगंज पुलिस ने दरगाह व मस्जिदों का लिया जायजा, पैदल गश्त कर खुराफातियों को दी चेतावनी
वजीरगंज पुलिस ने बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम 7 बजे कस्बे में स्थित ईदगाह व मस्जिदों का जायजा लिया तथा कस्बे में पैदल गस्त कर खुराफातियों को चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बकरीद को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों संग थाना परिसर में बैठक कर क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपने के बाद कस्बे के ईदगाह व मस्जिदों का जायजा लिया।