तरबगंज: मृतक को बना दिया कर्जदार, वसूली नोटिस पर खुला भेद, इंडियन बैंक वजीरगंज ने बताया पुराना बकाया
वजीरगंज ग्रामपंचायत के हाथी दुबे पुरवा निवासी ज्ञानचंद दुबे ने बताया कि उनके पिता ठाकुर प्रसाद जेल पुलिस थे इनकी मृत्यु 31मार्च2011 में हो गयी। बीते 10अप्रैल2025 को जिले पर आयोजित लोक अदालत की नोटिस मिली जिसमें पिता के नाम 8नवंबर 2014 को बैंक से कर्ज लेने जिसकी व्याज सहित 89930 रुपया का उल्लेख था। नोटिस में उन्हें लोक अदालत में हाजिर होने की सूचना दी गयी