तरबगंज: उमरी बेगमगंज के धन्नीपुरवा में पुलिस ने संभाली बिटिया की शादी की व्यवस्था, कप्तान बने मेजबान
उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के धन्नीपुरवा में गुरुवार को खाकी की अलग खनक दिखी जहां पुलिस ने मेजबान बन मेहमानों के स्वागत व कन्यादान तक हर रस्म पूरी तन्मयता से निभायी।बीते 24अप्रैल को धन्नीपुरवा में बहन की शादी की तैयारी में जुटे शिवदीन की बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी थी।इस वजह से 5मई को तय बहन उदय कुमारी की शादी टल गयी।पुलिस ने बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर किया