चरखारी: बम्हौरी कलां गांव में रुपयों के लेनदेन के विवाद में पीटकर तोड़ी गई हाथ की अंगुली, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरीकलां निवासी संदीप द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल की शाम गांव के ही देवेश और अभिषेक तिवारी उसके पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर अभद्रता की। मना करने पर दोनों ने डंडे से उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।