कौंच: नगरपालिका परिषद कोंच पर भुगतान रोकने का आरोप, ठेकेदार ने संपूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Apr 4, 2026 कोंच नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का भुगतान न मिलने से परेशान ठेकेदार जितेन्द्र ने शनिवार सुबह 11 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई, बताया कि 14 विकास कार्य समय पर पूर्ण करने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, जबकि बिलों का सत्यापन और स्वीकृति भी मिल चुकी है, वही ठेकेदार ने 15 दिनों के भीतर भुगतान न होने पर चेतावनी दी है।