भरथना: बकेवर महेवा इलाके में बारिश और तेज हवा से बिजली व्यवस्था चरमराई, 24 घंटे से अधिक बिजली गुल
बकेवर महेवा इलाके में लगातार बारिश और तेज हवा के चलते बकेवर-महेवा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे से अधिक और कस्बों में करीब 12 घंटे से अधिक समय से बिजली बाधित है। टकरुपुर के पास 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के साथ हाईटेंशन लाइन के तीन पोल टूट गए। बकेवर कुट कुट शाला के पीछे पेड़ गिरने से तीन पोल के तार क्षतिग्रस्त हो गए।