Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का महाअभियान, 'एक पेड़ माँ के नाम' से गूंजा पूरा जनपद संतकबीरनगर, 12 जुलाई। जनपद में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत ऐतिहासिक अभियान चलाया गया। विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने पवित्र हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ और बरगद) का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की थीम "एक पेड़ माँ के नाम" रही।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के हर शुभ अवसर और त्योहार पर कम से कम एक पौधा "माँ के नाम" अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "वृक्ष लगाना सेवा है और उसकी रक्षा करना साधना है।"उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में संतकबीरनगर ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। जनपद में विभिन्न विभागों के सहयोग से 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिस तरह माँ अपने बच्चों की देखभाल करती है, उसी तरह लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी हम सभी का दायित्व है।मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना है तो प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा।जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों को आम, सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए गए।जनपद के सभी तहसीलों, विकासखंडों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य सरकारी संस्थानों में भी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ई. हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, बीडीओ बघौली अर्जित प्रकाश, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

MORE NEWS

"माँ के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; जिला न्यायालय में रोपे गए 100 पौधे"

संत कबीर नगर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज रणधीर सिंह ने अपनी पूज्य माता के नाम पर पौधा रोपित कर किया।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ सृजन का प्रतीक है और वृक्ष जीवन का आधार हैं। माँ के नाम पर एक पौधा लगाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल संतान की तरह करें।

इस दौरान न्यायालय परिसर में आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला और गुलमोहर सहित कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश नासिर अहमद, स्पेशल जज पॉक्सो श्री कृष्ण कुमार पंचम, सीजीएम श्रीमती चेतना त्यागी, एसीजेएम श्री संजय राज पांडेय, सचिव श्री सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री अशोक कसौधन, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय श्री चंदन सिंह सहित न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा, देवकीनंदन पटेल, संतोष यादव, दीपक द्विवेदी, अनुराग सिंह, बृजेश यादव, आनंद भारती, परमजीत, सर्वजीत, राम भवन चौधरी, अवनीश, शुभम, जय शंकर तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

"माँ के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; जिला न्यायालय में रोपे गए 100 पौधे" संत कबीर नगर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज रणधीर सिंह ने अपनी पूज्य माता के नाम पर पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ सृजन का प्रतीक है और वृक्ष जीवन का आधार हैं। माँ के नाम पर एक पौधा लगाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल संतान की तरह करें। इस दौरान न्यायालय परिसर में आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला और गुलमोहर सहित कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश नासिर अहमद, स्पेशल जज पॉक्सो श्री कृष्ण कुमार पंचम, सीजीएम श्रीमती चेतना त्यागी, एसीजेएम श्री संजय राज पांडेय, सचिव श्री सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री अशोक कसौधन, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय श्री चंदन सिंह सहित न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा, देवकीनंदन पटेल, संतोष यादव, दीपक द्विवेदी, अनुराग सिंह, बृजेश यादव, आनंद भारती, परमजीत, सर्वजीत, राम भवन चौधरी, अवनीश, शुभम, जय शंकर तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 12, 2026

संतकबीरनगर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। ये पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित औ

संतकबीरनगर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। ये पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित औ

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 12, 2026

संतकबीरनगर: बदहाल विधियानी-खलीलाबाद मार्ग के निर्माण की मांग तेज, लोगों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

संतकबीरनगर में वर्षों से जर्जर पड़ी विधियानी-खलीलाबाद सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण सड़क खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) से जोड़ती है। इसी रास्ते से प्रतिदिन स्कूली बच्चों सहित हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

आंदोलनकारियों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज अनसुनी की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर ईश्वर से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की तथा सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, विवेक वर्मा, गोरखनाथ मिश्रा, अंबर चतुर्वेदी, शुभम राय, गौरव मोदनवाल, सुयश रवान, रतनदीप सिंह भारतीय, राज गोविंद गुप्ता, मृत्युंजय राय, सुनील श्रीवास्तव, पंकज यादव, गोलू यादव, अरविंद चौधरी, गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

संतकबीरनगर: बदहाल विधियानी-खलीलाबाद मार्ग के निर्माण की मांग तेज, लोगों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ संतकबीरनगर में वर्षों से जर्जर पड़ी विधियानी-खलीलाबाद सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण सड़क खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) से जोड़ती है। इसी रास्ते से प्रतिदिन स्कूली बच्चों सहित हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आंदोलनकारियों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज अनसुनी की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर ईश्वर से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की तथा सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, विवेक वर्मा, गोरखनाथ मिश्रा, अंबर चतुर्वेदी, शुभम राय, गौरव मोदनवाल, सुयश रवान, रतनदीप सिंह भारतीय, राज गोविंद गुप्ता, मृत्युंजय राय, सुनील श्रीवास्तव, पंकज यादव, गोलू यादव, अरविंद चौधरी, गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 12, 2026