मोठ: मोठ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, चार यात्री हुए घायल
Moth, Jhansi | Jul 3, 2026 झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में जौरा ब्रिज बायपास पर गुजरात से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट बस को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।