झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी के छऊ गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में सात लोग घायल, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
गुढ़ागौड़जी के छऊ गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इस विवाद में टीटनवाड़ निवासी बूटीराम, राजपाल, आदित्य, सचिन, श्योकोरी, इंद्रां और छऊ निवासी राजेश घायल हो गए।