झुंझुनू: चिड़ावा के व्यापारियों ने ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में जिला कलेक्टर से मिलकर सौंपा ज्ञापन
चिड़ावा के व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास जिला कलेक्टर रामावतार मीणा व झुंझुनूं एसपी से मुलाकात कर फायरिंग मामले में ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें चिड़ावा के मशहूर पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपए को रंगदारी मांगने के मामले में बदमाशों द्वारा दोबारा धमकी दी जाने के बाद व्यापर मंडल में आक्रोश है।