झुंझुनू: पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा पर गुढा थाने में रास्ता जाम करने और भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा पर मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे के आसपास जिले के गुढा थाने में रास्ता जाम करने व भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज किया गया है,गुढा थाना इंचार्ज आशाराम ने मुकदमा दर्ज करवाया है, की गुढा थाने के सामने मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था उसमें पूर्व मंत्री ने लोगों को भड़काऊ भाषण देकर भड़काया और रास्ता जाम किया