झुंझुनू: झुंझुनू मुख्यालय में सिवरेज के गंदे पानी की दुर्गंध से आमजन परेशान, सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी
झुंझुनू मुख्यालय पर सिवरेज और सिवरेज का गंदा पानी आमजन के लिए सर दर्द बना हुआ है, झुंझुनू कलेक्ट्रेट और कोर्ट के बिल्कुल पास LIC कार्यालय के सामने सड़क पर मंगलवार दोपहर 12: बजे से सिवरेज से निकलता गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और इसकी दुर्गंध से आमजन परेशान है, आए दिन सिवरेज कहीं ना कहीं से चौक हो रही है तो सेकंड फेज की सिवरेज भी लोगों का सर दर्द बनी हुई है