नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद, किसान के बेटों पर हुआ हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नौगांवा सादात क्षेत्र में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो किसानों के बेटों पर हमला किया गया। इस मारपीट में दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह घटना थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा की है। यहां के निवासी तीर्थ राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।